सारी दुनिया में पर्यावरण का यही हाल है और इसी वजह से यह निर्धारित किया गया था की हम विश्व पर्यावरण दिवस के नाम से एक ऐसा दिन निर्धारित करेंगे, जिसकी सहायता से लोगो को पेड़ लगाने और पर्यावरण की रक्षा करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
क्या होता है विश्व पर्यावरण दिवस ?

सभी लोगो को पर्यावरण के लिए प्रोत्साहित करने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है जो की सयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा आयोजित किया जाता है |
सयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम और सभाओं का आयोजन करता है जिसमे पर्यावरण के बारे में महत्वपूर्ण बाते बताई जाती है।
कब मनाया जायेगा विश्व पर्यावरण दिवस 2022 में ?
जैसा की मेने आपको बताया है की ये विश्व पर्यावरण दिवस लोगो में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 5 जून को मनाया जाता है और इस वर्ष भी विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाएगा।
पहली बार कब मनाया गया था विश्व पर्यावरण दिवस ?
सयुक्त राष्ट्र महासभा के माध्यम से 1972 के स्टॉकहोम सम्मेलन में यह घोषणा की थी की 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जायेगा। यह सम्मेलन विश्व का प्रथम ऐसा सम्मेलन था, जिसमे पर्यावरण संरक्षण एक अहम मुद्दा बना।
सयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की स्थापना उसी वर्ष हुई l
सबसे पहले विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 1973 को मनाया गया, सयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम में 193 लोग जुड़े और विभिन्न प्रकार के सम्मेलन का आयोजन करने लगे, जिसके माध्यम से पर्यावरण को चिन्हित किया जा सके।
और इस वर्ष यानी की 5 जून 2022 को विश्व पर्यावरण दिवस का 50वां वर्ष होगा जो की एक खुशी की बात है |
क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस ?

कुछ वर्षो पहले पर्यावरण आनंद प्राप्त करने का एक बहुत अच्छा साधन हुआ करता था, किंतु देखते ही देखते लोगो ने अपनी जरूरतों को पूरा करने में पर्यावरण का ध्यान ही नही रखा | जिस वजह से आज पर्यावरण खतरे में है और आने वाले दिनों में अगर इसको सुधरा नही गया, तो हम सभी के लिए एक बहुत बड़ा खतरा बन जायेगा इसीलिए हमको अपने पर्यावरण का ध्यान रखना चाहिए और यही सोच कर संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ने लोगो को पर्यावरण का महत्व समझाने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस की घोषणा की।
जिसकी सहायता से हम पर्यावरण के खतरे को कम कर सकते है।
विश्व पर्यावरण दिवस होस्ट और थीम ? World Environment Day Theme and Host 2022
विश्व पर्यावरण दिवस हर वर्ष एक अलग देश के द्वारा आयोजित किया जाता है और इस वर्ष यह सौभाग्य स्वीडन (Sweden) मेजबान को मिला है, इस देश में पर्यावरण दिवस को मानने के लिए सभी आधिकारिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिसमे यह निर्धारित हुआ है की इस साल पर्यावरण दिवस “केवल एक पृथ्वी (Only One Earth)” थीम के ऊपर मनाया जायेगा।
यह भी पढ़े: एंबेस्डर गाड़ी कर रही है फिर से वापसी