जानकारी लेटेस्ट

President Election Result 2022: जाने कैसे और कितने वोटो से जीती द्रौपदी मुर्मू

दोस्तों, आज के दिन का सबको इंतजार था और हो भी क्यों नही आखिर हमारे भारत देश के राष्ट्रपति की घोषणा होने वाली हैं। दिन सोमवार से मतदान करना प्रारंभ कर दिया गया हैं, जिसकी मतगणना को 21 जुलाई को संपन्न हो रही हैं। और 25 तारीक को हमारी नई महिला राष्ट्रपति जो की द्रौपदी मुर्मू शपथ लेगी।

कौन जीता राष्ट्रपति का चुनाव ?

आपको पता होगा की भारत देश जैसे देशों के लिए एक राष्ट्रपति का होना आवश्यक है। और फिर बहुत से लोगो को एक नए राष्ट्रपति के बारे ने जानना था। जैसा की कहा जा रहा था की द्रौपदी मुर्मू ही जीतेगी वैसा ही हुआ और द्रौपदी मुर्मू भारत की 16वीं राष्ट्रपति नियुक्त हो जायगी। आइए हम आपको अपने लेख की सहायता से बताते है की विपक्ष में कौन था और द्रौपदी मुर्मू कितने वोटो से जीती।

कितने वोटो से जीती द्रौपदी मुर्मू ?

किसी भी चुनाव में मतदाता एक अहम हिस्सा होते है, वैसे ही हमारे देश के लिए राष्ट्रपति चुनने के लिए सभी ने अपना मत दिया था। और किसी एक सदस्य को जीतने के लिए ज्यादा वोटो की जरूरत होती है। उसी प्रकार हमारी नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी 1886 मतों में से 1349 वोट मिले है, वही पर विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 537 वोट मिले है, और 25 जुलाई को द्रौपदी मुर्मू को शपथ ग्रहण करनी है।

राष्ट्रपति चुनाव के विपक्ष में कौन था ? | President Election Results 2022

राष्ट्रपति चुनाव के लिए 2022 में कुछ उम्मीदवारों को खड़ा किया गया था। जिसमे से एक द्रौपदी मुर्मू और इनके विपक्ष में यशवंत सिन्हा खड़े हुए थे। जिनमे से किसी एक का ही जीतना तय था और अधिक वोटों के कारण द्रौपदी मुर्मू हमारे देश की नई राष्ट्रपति बन गई है।

द्रौपदी मुर्मू कौन है ?

द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 में उड़ीसा के मयूरभंज में हुआ था। इनके पिता का नाम बिरांची नारायण टुडू है। इनकी प्रारंभिक शिक्षा की बात करें तो इनकी प्रारंभिक शिक्षा इनके घर के पास के ही एक स्कूल में हुई थी। इसके पश्चात ये ग्रेजुएशन के लिए भुवनेश्वर शहर चली गई। ग्रेजुएशन के पश्चात उड़ीसा सरकार ने इनको बिजली डिपार्टमेंट में जूनियर असिस्टेंट के तौर पर रख लिया। और फिर इन्होंने शिक्षक का भी कार्य किया है। अगर इनके राजतीतिक जीवन की बात करें तो इनका राजनीतिक जीवन 2000 से शुरू हुआ।

द्रौपदी मुर्मू

द्रोपदी मुर्मू को प्राप्त पुरस्कार ? | President Election Results 2022

यह कई वर्षी से समाज हित के लिए कार्य कर रही है। ऐसे ही 2007 ने जब ये विधायक थी तब इनको सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए ओढिशा के विधान सभा की ओर से नीलकंठ पुरुस्कार दिया गया था।

भारत के राष्ट्रपति चुनाव में अब तक उच्चतम वोट ?

दोस्तों, मैं आपको बता दूं की सबसे ज्यादा वोटो से राष्ट्रपति पद को पाने का रिकॉर्ड राजेंद्र प्रसाद के नाम है। अगर हम 1957 की बात करें, तो उस समय राजेंद्र प्रसाद की जीत कुल 98.99 फीसदी से हुई थी।

भारत के राष्ट्रपति चुनाव ने अब तक सबसे कम वोट ?

मित्रो, मैं आपको बता दूं की अब तक सबसे कम वोटों से जीतने का रिकॉर्ड नीलम संजीव रेड्डी के नाम है। इस चुनाव में कई सारे उम्मीदवार थे किंतु 36 उम्मीदवारों के नाम हटा दिए गए थे। और अब उम्मीदवार के नाम पर मात्र मुख्य रूप से नीलम संजीव रेड्डी और वीवी गिरी बचे हुए थे। संयोग से नीलम संजीव रेड्डी ये चुनाव हार गए और वीवी गिरी अब तक के सबसे कम वोटो से जीतने वाले राष्ट्रपति बन गए।

द्रौपदी मुर्मू कौन है?

भारत की 16वीं राष्ट्रपति।

द्रौपदी मुर्मू के पति का नाम क्या है?

श्याम चरण मुर्मू।

द्रौपदी मुरमू किस समुदाय से ताल्लुक रखती हैं?

आदिवासी समुदाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *